Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
BJP Yatra: MP में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा 10,643 किमी का सफर तय करेगी - The Indian Exposure

BJP Yatra: MP में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा 10,643 किमी का सफर तय करेगी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा अपना माहौल बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी। चित्रकूट में तीन सितंबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। यह पांच यात्राएं प्रदेश के 230 में से 210 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और 10,643 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 25 सितंबर को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ को संबोधित करने भोपाल आएंगे। 

चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा इन यात्राओं के जरिये केंद्र और राज्य की योजनाओं के साथ ही उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन यात्राओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्राओं का 998 जगहों पर भव्य स्वागत होगा। 678 स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। इसके साथ 211 बड़ी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। चित्रकूट के बाद दूसरी और तीसरी यात्रा चार सितंबर को खंडवा और नीमच से शुरू होगी। दोनों यात्राओं का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। चौथी यात्रा पांच सितंबर को मंडला से शुरू होगी, जिसके शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ सकते हैं। उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं है। पार्टी ने इस यात्रा के शुभारंभ के लिए उन्हें आग्रह किया है। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। पांचवीं यात्रा छह सितंबर को श्योपुर से शुरू होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481