Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dengue : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा ,पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार - The Indian Exposure

Dengue : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा ,पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा है। छह जिलों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 600 पार हो गया है। डेंगू के कुल मामलाें में 65 प्रतिशत देहरादून जिले के हैं, जबकि सात पर्वतीय जिलों में अभी तक डेंगू का एक भी मामला नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 28 अगस्त तक डेंगू के कुल 643 मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून में डेंगू से एक मरीज मौत हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में योजना डेंगू लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देहरादून जिले में तेजी से डेंगू संक्रमण फैल रहा है। कुल मामलों में 418 मामले देहरादून जिले में मिले हैं।

सोमवार को पांच जिलों में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें देहरादून जिले में 19, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला मिला है। राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया, प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है। छह जिलों में ही अभी तक डेंगू संक्रमित मामले मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481