
रविवार को सरकड़ा चौकी प्रभारी एसआई विक्रम सिंह धामी ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस कर्मियों के साथ चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौकी प्रभारी धामी और उनकी टीम ने गुरुनानक नगरी गोठा गांव निवासी बुलेट सवार तेजेंद्र सिंह को रोका और तलाशी ली।
इस पर उसके कब्जे से 12.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही स्मैक बिक्री से कमाए ढाई हजार रुपये भी मिले। एसआई धामी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया। तेजेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।