Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Haridwar : कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट से सामान चोरी, तीन गिरफ्तार - The Indian Exposure

Haridwar : कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट से सामान चोरी, तीन गिरफ्तार

श्यामपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने यूपी के एक कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सरिया, लोहे की प्लेट आदि सामान बरामद हुआ है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को रसियाबड श्यामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर अमित शर्मा ने शिकायत दी थी कि 29 अगस्त की रात उनकी साइट रसियाबड से सामान चोरी हो गया। चोर निर्माणधीन फ्लाईओवर से सरिया, लोहे की प्लेट सहित करीब 12 क्विंटल सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया।

थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी नेत्रपाल निवासी ग्राम टांट वाला थाना श्यामपुर, धीरज निवासी सजनपुर पीली श्यामपुर और कबाड़ी आबिद निवासी मन कुआं थाना धामपुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों ने सामान चोरी करने के बाद कबाड़ी को बेचा था। आरोपियों के कब्जे से सरिया, बेस जैक, लोहे की प्लेट, अलग-अलग साइज का सरिया और घटना में प्रयुक्त रेड़ा बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481