Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chile Train-Minibus Accident: चिली में ट्रेन और मिनीबस में हुई जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत - The Indian Exposure

Chile Train-Minibus Accident: चिली में ट्रेन और मिनीबस में हुई जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

मध्य चिली के सैन पेड्रो डी ला पाज़ में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ट्रेन के मिनीबस से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य पुलिस के जुआन फ्रांसिस्को कैरास्को ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा एक रेलमार्ग क्रॉसिंग पर हुई है। इस हादसे में शुक्रवार को मिनीबस में सवार 14 लोगों में से छह की मौत हो गई।

ट्रेनों का संचालन करने वाली राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी ईएफई सुर ने बताया कि ट्रेन सही दिशा से आया रही थी और सही ढंग से काम कर रही थी। बयान में ईएफई सुर ने कहा कि ट्रेन क्रॉसिंग के समय भी सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

ईएफई सूर ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि ट्रेन में सवार कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481