Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
G20 Summit: 7 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - The Indian Exposure

G20 Summit: 7 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी मौजूद होंगे। दुनिया के अलग-अलग देशों के कई शीर्ष नेता इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया की जो बाइडन 7 को दिल्ली पहुंचेंगे और अगले दिन यानि 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

9-10 को जी20 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि शनिवार और रविवार (9 और 10 सितंबर) को राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वह जी20 भागीदार स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481