Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की फिराक में रूस! बैलिस्टिक मिसाइल 'सरमत' की तैनाती के बाद लगीं अटकलें - The Indian Exposure

यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की फिराक में रूस! बैलिस्टिक मिसाइल ‘सरमत’ की तैनाती के बाद लगीं अटकलें

रूस ने परमाणु क्षमता वाली अत्याधुनिक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सरमत की तैनाती की है। पश्चिमी विश्लेषकों ने सरमत को शैतान-2 नाम दिया है। पहले इसकी तैनाती 2022 के अंत में होनी थी। रूसी स्पेश एजेंसी प्रमुख यूरी बोरिसोव ने शुक्रवार को कहा कि मिसाइल तैनात कर दी गई है।

सरमत बेहद ही कम समय में लांच की जा सकती है, जिससे सर्विलांस सिस्टम की ओर से इसका पता लगाना कठिन हो जाता है। इसे सबसे घातक हथियारों में से एक माना जाता है। सरमत 10 परमाणु वारहेड लेकर 18000 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है। यह आर-36 का स्थान लेगी।

रूस अपने कब्जे वाले यूक्रेन के क्षेत्र में गुरुवार को स्थानीय स्तर पर चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यूक्रेन ने रूस के इस कदम की आलोचना की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह रूस की ओर से तैनात अधिकारियों की ओर से कराए जा रहे इस चुनाव में भाग न लें। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि अगर संभव हो तो वे इस क्षेत्र को छोड़ दें।

युद्ध से इतर रूस को नोबेल फाउंडेशन ने झटका दिया है। शनिवार को कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद रूस, बेलारूस और ईरान के प्रतिनिधियों को इस साल के नोबेल पुरस्कार पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए दिया गया अपना निमंत्रण वापस ले लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481