
प्रदेश में अल्प वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बैठक बुलाई है। चित्रकूट से भोपाल वापस आकर सीएम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें अल्प वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सोवमार सुबह 9 बजे महाकाल मंदिर उज्जैन में प्रदेश में बारिशल के लिए विशेष पूजा अर्चना करेंगे।
बैठक में प्रदेश के जिलों में वर्षा की स्थिति, प्रदेश के बांधो में जल की स्थिति, बिजली आपूर्ति, पेयजल की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में बैठक में प्रदेश में अल्प वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।