Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rishikesh : गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक और हेल्पर घायल - The Indian Exposure

Rishikesh : गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक और हेल्पर घायल

उत्तरकाशी के माकूड़ी गांव से सेब लेकर विकासनगर आ रहा पिकअप वाहन मझगांव क्वानू के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए।

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेब से लदा पिकअप वाहन बीते मंगलवार की देर रात माकूड़ी गांव से विकासनगर के लिए रवाना हुआ। बुधवार सुबह करीब सात बजे हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर राजस्व क्षेत्र क्वानू के अंतर्गत मझगांव के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। संयोग से चालक और हेल्पर वाहन से छिटक कर करीब 20 मीटर नीचे झाड़ियों में फंस गए। राजस्व उपनिरीक्षक ईश्वरी दत्त शर्मा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला। निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481