Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kerala: केरल में नाबालिग को घर से किया अगवा, फिर किया दुष्कर्म - The Indian Exposure

Kerala: केरल में नाबालिग को घर से किया अगवा, फिर किया दुष्कर्म

केरल में एक नाबालिग युवती का उसके घर से अपहरण करके दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य के अलुवा इलाके में गुरुवार (7 सितंबर) को नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। नाबालिग का अपहरण करने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसे धान के खेत में छोड़ दिया गया। इस क्रूर घटना में लगी चोटों के बाद पीड़िता की सर्जरी की गई है।

अधिकारी ने कहा, “हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हम पुष्टि कर सकते हैं कि वह केरल के किस हिस्से का रहने वाला है। हमें सुराग मिले हैं और हम उस पर कार्रवाई कर रहे हैं और तलाश जारी है।” पुलिस ने बताया कि पीड़िता को कलामस्सेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बयान में कहा गया है कि पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति अब स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481