Libya Flood: लीबिया में जानलेवा बनी बाढ़, हजारों शव हुए बरामद

लीबिया में आए बाढ़ के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हजारों लोगों के शव मिले हैं। कई लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। इस बीच, शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहायता की खेप लीबिया पहुंचनी शुरू हो गई है। रविवार को बाढ़ ने बंदरगाह शहर डर्ना को जलमग्न कर दिया है। इस बाढ़ में हजारों लोग और उनके घर समुद्र में बह गए हैं। तूफान के कारण हुई मूसलाधार बारिश के दबाव में दो बांध टूटने की भी खबर है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 3,958 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। इसके अलावा 9,000 से अधिक लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की कि पूर्वी शहर बेंगाजी में 29 टन सहायता पहुंच चुकी है।

भयानक बाढ़ के कारण समुद्र में बह जाने के बाद शव अभी भी किनारे पर बह रहे हैं। टाइम्स ऑफ माल्टा अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, माल्टा के नागरिक सुरक्षा विभाग के एक बचाव दल ने शुक्रवार को शवों से भरा हुआ समुद्र तट देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471