
पाकिस्तान में इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान को छू रहे है। इस समय पेट्रोल की कीमत 26. 02 और 17.34 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर चल रहा है। लोग भड़के हुए है और पेट्रोल पंप के बाहर धरना प्रदर्शन दे रहे है।
पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक दलों ने पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार की आलोचना की है। पाकिस्तान स्थित डॉन मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, केरोसिन या हल्के डीजल तेल की कीमत में कोई संशोधन नहीं किया गया है। 1 सितंबर को पिछली भारी बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में वृद्धि हुई है। बता दें कि पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने ईंधन की कीमतों में 18 पीकेआर प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।