
ऊधमसिंह नगर जिले में हुई दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत.
केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर)। कैंटर के हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराने से कैंटर चालक सुनील सिंह की मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के भिंड जिले के राजरानी गांव का रहने वाला था।
हादसा शुक्रवार रात दो बजे करबला मोड़ के पास हुआ। कैंटर रुद्रपुर की ओर आ रहा था उसमें प्लाई भरी थी। पुलिस ने अनुसार गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस सेवा 108 से सीएचसी ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।