Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP :आज 900 करोड़ के निवेश को मिलेगी जमीन, सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र - The Indian Exposure

UP :आज 900 करोड़ के निवेश को मिलेगी जमीन, सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र

CM Yogi Adityanath Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 110 करोड़ रुपये से स्थापित प्लास्टिक पाइप फैक्टरी का उद्घाटन करने के अलावा 97 निवेशकों को भूखंडों के आवंटन का प्रमाणपत्र सौंपेंगे। इससे 900 करोड़ रुपये के निवेश की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा। फैक्टरियों की स्थापना से 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

सेक्टर 26 में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। 97 में से 10 निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र मुख्यमंत्री के हाथों से मिलेगा। अलग-अलग यूनिट लगने से करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश होगा। करीब 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481