Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP :गुना हाईवे पर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटा वन विभाग - The Indian Exposure

MP :गुना हाईवे पर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटा वन विभाग

गुना में हाईवे क्रमांक 46 पर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  शव की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के शव की हाईवे पर पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया है। बता दें कि गुना के बीनागंज इलाके के गांव में जंगली इलाका होने से वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। इसी के चलते यहां तेंदुआ होने की जानकारी भी विभाग को मिली थी। अब इसका शव मिला है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इस तेंदुए को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481