Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अनंतनाग में सातवें दिन भी मुठभेड़ जारी, सेना-आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी - The Indian Exposure

अनंतनाग में सातवें दिन भी मुठभेड़ जारी, सेना-आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है। आज अनंतनाग में जारी मुठभेड़ का सांतवा दिन है। इस बीच, भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार से लापता एक सैनिक शहीद हो गया है। उसकी पहचान सिपाही प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जवान 13 सितंबर से लापता था।

अधिकारियों ने बताया कि शहीद प्रदीप सिंह कोकेरनाग ऑपरेशन का हिस्सा थे, उनको सोमवार शाम करीब पांच बजे मृत पाया गया। भारतीय सेना के जवान प्रदीप सिंह पटियाला के रहने वाले थे। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस इलाके के घने जंगलों में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही है इस ऑपरेशन के दौरान ही वह गायब हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481