Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Iran की कैद से रिहा हुए पांच अमेरिकी नागरिक, राष्ट्रपति बाइडन बोले- ईरान पर जुर्माना लगाना रखेंगे जारी - The Indian Exposure

Iran की कैद से रिहा हुए पांच अमेरिकी नागरिक, राष्ट्रपति बाइडन बोले- ईरान पर जुर्माना लगाना रखेंगे जारी

ईरान ने अमेरिका के पांच कैदियों रिहा कर दिया है। उनकी रिहाई अदला-बदली सौदे के तहत की गई। ईरान द्वारा पांच अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों के रिहा होने पर खुशी जताई। उन्होंने पांचों नागरिकों को निर्दोष बताया।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ईरान में कैद पांच बेकसूर अमेरिकी नागिरक आखिरकार लंबे समय बाद अपने देश लौट रहे हैं। जो बाइडन ने कहा कि इन अमेरिकी नागरिकों का वतन लौटना एक अच्छा कदम है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन लोगों को भी याद किया, जो ईरान में गायब हो गए। बता दें कि अमेरिका इन लोगों को मृत मान लिया है, जिसमें पूर्व एफबीआई एजेंट बॉब लेविंसन भी शामिल हैं।

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान के लिए चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ उस पर जुर्माना लगाना जारी रखेगा। इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सौदे के पूरा होने पर खुशी जताई और उन्होंने कतर, ओमान, स्विट्जरलैंड और दक्षिण कोरिया की सरकारों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481