Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऋषिकेश: पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव - The Indian Exposure

ऋषिकेश: पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव

Dead Body on Starcher

ऋषिकेश में कक्षा आठवीं के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपने कमरे में चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481