Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rahul Gandhi: अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी, स्वर्ण मंदिर में हुए नतमस्तक - The Indian Exposure

Rahul Gandhi: अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी, स्वर्ण मंदिर में हुए नतमस्तक

केंद्र में आईएनडीआईए गठबंधन के बाद राहुल गांधी का ये पहला पंजाब दौरा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह राहुल का दौरा निजी है। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसे देखते हुए पंजाब के कांग्रेसी नेता उनके स्वागत के लिए श्री हरमंदिर साहिब नहीं पहुंचे हैं। 

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर आ रहे हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। उनकी निजता का सम्मान करें। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों। आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन दिखा सकते हैं और अगली बार उनसे मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481