Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Shooting in Rudrapur : खेत में काम कर रहे किसान की चाचा ने गोली मारकर की हत्या - The Indian Exposure

Shooting in Rudrapur : खेत में काम कर रहे किसान की चाचा ने गोली मारकर की हत्या

बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े खेत में काम कर रहे एक युवा किसान की नलकूप के तार को लेकर हुए विवाद में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचे से फायर झोंकते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।
बिंदुखेड़ा-रायपुर निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) पुत्र तारा सिंह सुबह अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए चाचा सुच्चा सिंह के खेत से सटे बिजली के पोल से तार लगाने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू की छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।


अफरातफरी के बीच परिजन बुरी तरह जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाॅक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गए। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से पत्नी भी सदमे में है। राजू दो भाइयाें और पांच बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी बताया जा रहा है, तहरीर के आधार पर उसके विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481