Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dehradun: रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप - The Indian Exposure

Dehradun: रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप

रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप पहाड़ से लेकर बिहार तक जाती थी। कई और राज्यों में भी इस फर्जी कंपनी का मार्केट था। पुलिस जीएसटी से इसकी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी जीएसटी का जवाब आना बाकी है।

इसके अलावा खातों में लेनदेन की जानकारी के लिए भी बैंकों से संपर्क किया गया है। ताकि, इनके खातों में जिन जगहों से पैसे आए उन तक भी पुलिस पहुंच सके। शनिवार को रायपुर पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली एक कंपनी का गोदाम, फैक्टरी पकड़ा। यहां पर गुरुग्राम की जगसनपाल फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से कई नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। पुलिस ने फैक्टरी से 29 लाख कैप्सूल और कच्चा माल बरामद किया था। इस माल की कुल कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में भी कई खुलासे हुए। इनमें पता चला था कि आरोपी इन दवाओं की सप्लाई बिहार तक करते थे। यही नहीं अब पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन दवाओं की बड़े पैमाने पर पहाड़ के मार्केट में भी खेप भेजी जाती थी। पुलिस अब ड्रग विभाग के साथ मिलकर वहां भी कार्रवाई करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481