Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Crime : ट्रक चालक को अगवा कर लूटा था 24 लाख का कपड़ा, आरोपियों को किया गिरफ्तार - The Indian Exposure

Crime : ट्रक चालक को अगवा कर लूटा था 24 लाख का कपड़ा, आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीमापुरी इलाके में दिल्ली-यूपी सीमा पर हथियारबंद बदमाशों ने चालक को ट्रक समेत अगवा कर लिया। बाद में बदमाश चालक को अलीगढ़ ले गए। वहां सुनसान जगह उसे फेंककर ट्रक लूटकर फरार हो गए। ट्रक में लाखों रुपये का कपड़ा मौजूद था। पुलिस ने इस सनसनीखेज गुत्थी को सुलझाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर, लोनी, गाजियाबाद निवासी मोसिन (26), मोलाना मोहल्ला जोया, अमरोहा यूपी निवासी आशीष (29), मोहल्ला शाह जमाल, अलीगढ़ निवासी मोसिम (22), शिव विहार, दिल्ली निवासी विकास उर्फ डीके (34) और कर्दमपुरी, दिल्ली निवासी गुलफाम उर्फ शानू (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया 24 लाख का माल, ट्रक, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल पाए गए हैं।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि 15 अक्तूबर की रात को ट्रक चालक ने सूचना दी कि वह दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। उसके ट्रक में 24 लाख का कपड़ा मौजूद था। इस बीच कार सवार छह बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उसे ट्रक से नीचे उतारकर कार में बिठा लिया। बाद में ट्रक लेकर दूसरे लड़के चले गए। चालक को अलीगढ़ में सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। पुलिस ने बंधक बनाकर लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481