Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रुद्रपुर : ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगी दवाई ,फर्जी जांच रिपोर्ट से मुफ्त दवा ले जाने वालों नहीं मिलेगा लाभ - The Indian Exposure

रुद्रपुर : ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगी दवाई ,फर्जी जांच रिपोर्ट से मुफ्त दवा ले जाने वालों नहीं मिलेगा लाभ

जिला अस्पताल रुद्रपुर में अब काला पीलिया की दवाई ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद ही मिलेगी। दो सप्ताह पहले जिला अस्पताल में काला पीलिया की दवा का स्टाक खत्म हो गया था। इससे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
जिला अस्पताल में शनिवार से ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण कर ही इलाज और दवाइयां देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

जिला अस्पताल में काला पीलिया के रोजाना 70 से भी अधिक मरीज इलाज और दवाइयां लेने आते हैं। कई ऐसे लोग भी जिला अस्पताल में आते थे, जो फर्जी जांच रिपोर्ट से मुफ्त दवा लेकर उसे महंगे दामों में बाजार में बेच देते थे। ऑनलाइन पोर्टल में आंकड़े जमा होने से मरीज का आधार कार्ड नंबर डालते ही मरीज की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे किसी भी तरह की अनियमितता को पकड़ा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481