
विश्व वैदिक सनातन संघ की अतंरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह की ओर से दाखिल मुकदमे की पोषणीयता पर प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर सोमवार को सुनवाई टल गई। मामले को लेकर आज सुनवाई होगी।
वकील के देहांत के उपरांत यह सुनवाई टाल दी गई थी और सुनवाई की अगली तारीख 19 अक्टूबर सुनिश्चित की गई थी। इस संदर्भ में आज सुनवाई होगी। बता दें, ज्ञानवापी के पूजापाठ की अनुमति देने को लेकर याचिका दर्ज की गई थी। इसी के साथ वहां भव्य मंदिर बनवाने की मांग की है। इस वाद की पोषणीयता को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की तरफ से चुनौती दी गई।