Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel Hamas War: युद्ध के बीच आज इस्राइल पहुंचेंगे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक - The Indian Exposure

Israel Hamas War: युद्ध के बीच आज इस्राइल पहुंचेंगे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक गुरुवार को इस्राइल पहुंचेंगे। ऋषि सुनक इस्राइल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 18 अक्तूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस्राइल का दौरा किया था और इस्राइल के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया था। 

ब्रिटिश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ऋषि सुनक बेंजामिन नेतन्याहू से मिलकर समर्थन देंगे और गाजा और इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करेंगे। इस्राइल दौरे से पहले ब्रिटिश पीएम ने एक बयान में कहा कि ‘हर नागरिक की मौत एक त्रासदी है।

हमास के आतंकी हमले में कई लोगों की जान जाना भयानक है।’ बीते मंगलवार को गाजा में एक अस्पताल हुए हमले में 500 से ज्यादा फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। इसे लेकर ऋषि सुनक ने कहा कि ‘यह एक अहम समय है, जिसमें इस क्षेत्र और दुनिया के नेताओं को साथ आने की जरूरत है और यह कोशिश करनी चाहिए कि यह संघर्ष और ज्यादा ना बढ़े।’ ब्रिटिश पीएम ने इस बात का आश्वासन दिया कि जब सुलह की कोशिशें होंगी तो ब्रिटेन इस पहल के लिए सबसे आगे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481