Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : ओरछा में यथार्थ अस्पताल पर आयकर विभाग का छापा, कार्रवाई से हड़कंप - The Indian Exposure

UP : ओरछा में यथार्थ अस्पताल पर आयकर विभाग का छापा, कार्रवाई से हड़कंप

बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने ओरछा में झांसी रोड पर स्थित यथार्थ अस्पताल में छापा मारा। आयकर की टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक अस्पताल को सील कर अपनी जांच की। इस दौरान अस्पताल में न किसी को बाहर आने दिया गया और न ही किसी को अस्पताल में दाखिल होने दिया गया।

नोएडा के यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की एक शाखा मध्य प्रदेश के ओरछा में झांसी रोड पर स्थित है। बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने ग्रुप के कई अस्पतालों पर छापे मारे। इसी दरम्यान दिल्ली से आई आयकर विभाग की एक टीम ओरछा में स्थित यथार्थ अस्पताल में पहुंच गई। टीम ने पहुंचते ही अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल के स्टाफ को हिदायत दे दी गई कि कार्रवाई पूरी न होने तक कोई भी बाहर नहीं जाएगा। इसके अलावा बाहर से भी कोई अंदर दाखिल नहीं हो पाएगा। 

इसके बाद आयकर टीम के सदस्यों ने सर्च की कार्रवाई शुरू की। इस दरम्यान अस्पताल में उपलब्ध अभिलेखों को कब्जे में ले लिया गया। टीम ने कुछ कंप्यूटर भी अपने कब्जे में लिए हैं। वित्तीय लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड खंगाले गए व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर जानकारियां जुटाईं गईं। इस दौरान अस्पताल के बाहर मध्य प्रदेश पुलिस भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481