Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हमास और पुतिन लोकतंत्र को करना चाहते हैं खत्म, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले राष्ट्रपति जो बाइडन - The Indian Exposure

हमास और पुतिन लोकतंत्र को करना चाहते हैं खत्म, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ( President Joe Biden) ने गुरुवार को ओवल कार्यालय से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमास और रूस दोनों लोकतंत्रों को खत्म करने पर लगे हुए हैं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन और इजरायल को महत्वपूर्ण बताते हुए दोनों को सहायता देने की बात कही।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि हमास और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम एक राष्ट्र के रूप में अपनी जिम्मेदारी के रास्ते में पक्षपातपूर्ण और क्रोधपूर्ण राजनीति को आने नहीं दे सकते। हम हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन जैसे तानाशाहों को जीतने नहीं दे सकते और न ही देंगे। मैं ऐसा कभी नहीं होने दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481