Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Murder : रुद्रपुर में युवक की हत्या, दोस्त के घर के बाहर मिला शव - The Indian Exposure

Murder : रुद्रपुर में युवक की हत्या, दोस्त के घर के बाहर मिला शव

रुद्रपुर के भदईपुरा में अपने दोस्त के घर गए युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव दोस्त के घर के बाहर पड़ा मिला। घटना के बाद दोस्त और उसका बेटा फरार है। 

मूल रूप से सिकरी बहेड़ी निवासी नेकपाल दिवाकर (40) बीते नौ साल से वार्ड नंबर चार भदईपुरा में अपनी बहन ममता के घर पर रहता था और मजदूरी करता था। वह पिछले पांच दिन से शनि मंदिर के पास भदईपुरा में किराए पर रहने वाले अपने दोस्त के घर पर रह रहा था। 

बुधवार रात नेकपाल का का शव उसके दोस्त के घर के बाहर पड़ा था। पुलिस ने शव का मुआयना किया। मृतक के माथे के पास चोट का निशान था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481