Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : आगरा के कौशलपुर में शुक्रवार एक बुटीक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, सूचना पर पहुंची दमकल - The Indian Exposure

UP : आगरा के कौशलपुर में शुक्रवार एक बुटीक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, सूचना पर पहुंची दमकल

न्यू आगरा के कौशलपुर में शुक्रवार तड़के एक बुटीक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बुटीक के ऊपर ही पहली मंजिल पर रह रहा परिवार उस समय सो रहा था। आग की लपटों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच पूरा परिवार  लपटों और धुएं के बीच फंस गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर परिवार को सुरक्षित निकाला। 

न्यू आगरा के कौशलपुर में मिनी अग्रवाल का बुटीक है। बताया गया है कि शुक्रवार तड़के बुटीक में  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बुटीक के ऊपर ही पहली मंजिल पर मालिक मिनी अग्रवाल का परिवार रहता है। इसमें दो बुटीक कर्मचारी और उनके दो बच्चे रहते हैं। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। 

धुआं आने पर परिवार के लोगों को पता चला। आगे की लपटें होने की वजह से परिवार बाहर नहीं निकल सका। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। 20 मिनट में परिवार को बाहर निकाला जा सका। फायर स्टेशन ऑफीसर सोमनाथ सोनकर ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। मिनी अग्रवाल का परिवार फंस गया था। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग से पूरा सामान जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481