Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
डोनाल्ड ट्रंप को गैग ऑर्डर का उल्लंघन करना पड़ा भारी, न्यूयॉर्क जज ने लगाया 5000 डॉलर का जुर्माना - The Indian Exposure

डोनाल्ड ट्रंप को गैग ऑर्डर का उल्लंघन करना पड़ा भारी, न्यूयॉर्क जज ने लगाया 5000 डॉलर का जुर्माना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व राष्ट्रपति के मुकदमे की अध्यक्षता करने वाले संघीय न्यायाधीश ने आंशिक प्रतिबंध (गैग) का पालन नहीं करने पर शुक्रवार को उन पर 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में उल्लंघन के लिए संभावित जेल की भी धमकी दी। न्यायाधीश आर्थर एंगोरोन (Judge Arthur Engoron) ने 77 साल के ट्रंप को अगले 10 दिनों के भीतर न्यूयॉर्क लॉयर्स फंड फॉर क्लाइंट प्रोटेक्शन में जुर्माना भरने का आदेश दिया।

एंगोरोन ने अदालत में दाखिल एक याचिका में कहा कि भविष्य में उल्लंघन करने पर उल्लंघनकर्ता को कहीं अधिक गंभीर प्रतिबंधों का समाना करने पड़ेगा। मालूम हो कि अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में जज के प्रिंसिपल लॉ क्लर्क का अपमान करने के बाद तीन अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति पर  एंगोरोन ने सीमित प्रतिबंध का आदेश दिया था।

वहीं, आपत्तिजनक पोस्ट को उसी दिन ट्रुथ सोशल से हटा दिया गया था, लेकिन न्यायाधीश ने शुक्रवार को शिकायत की कि यह ट्रम्प 2024 अभियान वेबसाइट पर 17 दिनों तक रहा, जब तक कि अदालत ने गुरुवार को इसे हटाने के लिए नहीं कहा। इस पर एंगोरोन ने कहा कि ट्रंप के वकीलों ने उन्हें बताया कि प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन  अनजाने में हुआ था। मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर न्यायाधीश पर व्यक्तिगत रूप से हमला कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481