Nainital : तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, घास काटने गईं महिलाओं ने मचाया शोर

ग्राम पंचायत हल्द्यानी निवासी घनश्याम जोशी (62) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल वृद्ध का सीएचसी बेतालघाट में उपचार कर चिकित्सिकों ने छुट्टी दे दी। 

गांव के कीर्ति बल्लभ ने बताया कि वृद्ध घनश्याम अपनी बकरियों को जंगल में लेकर गए थे। वह सैम मंदिर के पास बैठे थे तभी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया कि घास काटने गईं महिलाओं ने शोर मचाया तब तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल को ग्रामीण बेतालघाट सीएचसी लेकर पहुंचे।

कीर्ति बल्लभ ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई बार तेंदुए को देखा गया। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *