Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Accident: पूर्व सीएम हरीश रावत हुए हादसे का शिकार, डिवाइडर से टकराई कार - The Indian Exposure

Accident: पूर्व सीएम हरीश रावत हुए हादसे का शिकार, डिवाइडर से टकराई कार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में पूर्व सीएम की कमर व गर्दन में चोट आई। जबकि एक सहयोगी के हाथ और दूसरे के पैर में चोट लगी है। हादसे के तुरंत बाद पूर्व सीएम संग दो अन्य घायल भी काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे।

पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। जिसके बाद वह देर शाम काशीपुर को जा रहे थे। बाजपुर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वाहन में पूर्व सीएम के अलावा सहयोग अजय शर्मा व कमल रावत भी सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481