Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Stubble Burning: हरियाणा में 714 स्थानों पर जली पराली, पंजाब से ढाई गुना कम मामले - The Indian Exposure

Stubble Burning: हरियाणा में 714 स्थानों पर जली पराली, पंजाब से ढाई गुना कम मामले

हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। हरियाणा में अब तक पराली जलाने के 714 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पंजाब में इससे ढाई गुणा अधिक 1794 पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं।

पराली जलाने पर रोक नहीं लग पाने के चलते हरियाणा के सात शहरों में हवा प्रदूषित हो गई है। प्रदेश में सबसे अधिक फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 रहा। इसके अलावा बहादुरगढ़, करनाल, भिवानी, कुरुक्षेत्र, रोहतक, कैथल में एक्यूआई 200 से अधिक है। इन सभी शहरों में हवा खराब श्रेणी में है।

हालांकि, हरियाणा सरकार का दावा है कि प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। राज्य में अब तक पराली जलाने के 714 मामले सामने आए हैं, जबकि साल 2022 में इस अवधि के दौरान पराली जलाने के 893 मामले सामने आए थे। वर्ष 2021 में इनकी संख्या 1508 थी। पड़ोसी राज्य पंजाब के मुकाबले हरियाणा में इस बार भी काफी कम पराली जलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481