Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Stubble Burning: पंजाब में एक ही दिन में दोगुना से अधिक जली पराली, 360 मामले - The Indian Exposure

Stubble Burning: पंजाब में एक ही दिन में दोगुना से अधिक जली पराली, 360 मामले

पंजाब में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पराली जलाने के मामलों में दोगुने से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। जहां सोमवार को 152 मामले सामने आए थे, वहीं मंगलवार को इनकी संख्या 360 पहुंच गई। इनमें सबसे अधिक 63 मामले पटियाला जिले के हैं जबकि सबसे कम केवल एक मामला होशियारपुर से सामने आया है। अब पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 2306 हो गई है। उधर, पराली जलाने के बढ़ते मामलों के बीच कई शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में मंगलवार को पटियाला के बाद सबसे अधिक 42 मामले लुधियाना में सामने आए हैं। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब में 39, फिरोजपुर में 37, तरनतारन में 35, अमृतसर में 26, संगरूर में 25, एसएएस नगर में 15, गुरदासपुर में 17, मानसा में 20, मोगा और जालंधर में आठ-आठ मामले सामने आए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481