Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Crime in UP : नाबालिग लड़के ने युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म - The Indian Exposure

Crime in UP : नाबालिग लड़के ने युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र में नाबालिग लड़के ने उम्र में अपने से बड़ी युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। वह बालिग होने पर शादी का झांसा देकर युवती से छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना घुंघचाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मामला घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का आरोप है कि उसके पड़ोस में नाबालिग लड़का रहता है। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। उसने घर में आकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात पर टाल मटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। 

पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घुंघचाई थाने के एसओ कपिल कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग है। दोनों एक बिरादरी के हैं। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481