Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Noida : हैवानियत पर उतरा डिलीवरी बॉय, युवती से दुष्कर्म की कोशिश - The Indian Exposure

Noida : हैवानियत पर उतरा डिलीवरी बॉय, युवती से दुष्कर्म की कोशिश

ग्रेनो वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी में ऑनलाइन ग्राॅसरी स्टोर के डिलिवरी बॉय ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट कर फरार हो गया। वारदात में पीड़िता घायल हो गई। युवती बहन के मंगेतर के घर आई हुई थी। शुक्रवार तड़के उसने कुत्तों को खिलाने के लिए अंडे और दूध ऑर्डर किए थे। पुलिस ने आरोपी अच्छेजा गांव निवासी सुमित शर्मा पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

नोएडा के सेक्टर-20 निवासी युवती की बहन का विवाह ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी निवासी युवक से तय हुआ है। युवती की बहन का मंगेतर और उसके परिजन किसी रिश्तेदार की मृत्यु होने पर शोक प्रकट करने गए थे। मंगेतर के घर में दो पालतू कुत्ते हैं। पीड़िता कुत्तों की देखभाल के लिए उनके घर आई हुई है। शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे पीड़िता ने ऑनलाइन आर्डर कर कुत्तों के लिए दूध और अंडे मंगाए। 

डिलिवरी बॉय सुमित शर्मा दूध और अंडे लेकर सोसाइटी पहुंचा। आरोप है कि ऑर्डर देने के दौरान आरोपी सुमित फ्लैट में घुस आया। उसने पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विराेध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने शुरू हो गए। इस बीच आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। 

बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुमित के गांव में युवती का एक पूर्व परिचित भी रहता है। युवती ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481