Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kashipur : पीएम आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे बिचौलिए - The Indian Exposure

Kashipur : पीएम आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे बिचौलिए

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए मिलने वाली राशि की किश्त दिलाने के नाम पर पैसा वसूली का गोरखधंधा चल रहा है। खड़कपुर देवीपुरा के कई लोगों ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर मेयर उषा चौधरी के समक्ष इस बात का खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि मिलनी है, उनके पास पिछले कई दिनों से फोन आ रहे हैं। किसी को 20 हजार तो किसी को 30 हजार रुपये आवास की बची हुई राशि एकमुश्त दिलाने का भरोसा दिलाकर ऑनलाइन अकाउंट में पैसे डालने को कहा जा रहा है।

लाभार्थियों ने बताया कि फोन करने वाला कभी स्वयं को देहरादून से तो कभी लखनऊ और कभी दिल्ली से बोलने की बात कर रहा है। भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनके हिस्से की राशि एक मुफ्त दिला दी जाएगी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई लोगों को ऑनलाइन अकाउंट नंबर देकर उनसे लाखों रुपए वसूल भी लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481