
नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार तड़के सुबह नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। हिमालयी राष्ट्र के मकवानपुर जिले के चितलांग में भूकंप का केंद्र स्थानीय समयानुसार लगभग 1:20 बजे दर्ज किया गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नेपाल अभी भी 3 नवंबर को हिमालयी राष्ट्र में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुकसान से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि अब इस भूंकप ने समस्या और बढ़ा दी है।