Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
India Canda Row: कनाडाई नागरिकों की ई-वीजा सेवा बहाल, एस जयशंकर बोले- पहले से बेहतर हुई स्थिति - The Indian Exposure

India Canda Row: कनाडाई नागरिकों की ई-वीजा सेवा बहाल, एस जयशंकर बोले- पहले से बेहतर हुई स्थिति

भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ महीनों पहले दरार काफी बढ़ चुकी थी। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर कनाडा ने भारत के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था।

भारत ने कनाडाई नागरिकों की ई-वीजा सेवा को बहाल कर दिया है। इस फैसले के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत ने वीजा जारी करना अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि कनाडा में जो स्थिति है उसके चलते हमारे राजनियकों के लिए वहां काम करना मुश्किल हो गया था।

हालांकि, अब स्थिति पहल से से बेहतर और सरक्षित है। बुधवार को वर्चुअल जी20 लीडर्स समिट के समापन के बाद एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि कई श्रेणियों में फिजिकल वीजा शुरू हो गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ई-वीजा के संबंध में, आप जानते हैं, सबसे पहले इसका जी20 बैठक से कोई लेना-देना नहीं था। हमने अस्थायी रूप से वीजा जारी करना निलंबित कर दिया था क्योंकि कनाडा की स्थिति ने हमारे राजनयिकों के लिए कार्यालय जाने और वीजा प्रसंस्करण के लिए आवश्यक कार्य करने में कठिनाई पैदा कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481