
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आज पूरा उत्तर भारत कोहरे और ठंड की चपेत में है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें ओर विमान यात्रा प्रभावित हुई हैं। दृश्यता कम होने से रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुईं और गुरुवार को दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें देरी से चलीं। वहीं, दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 134 उड़ानें देरी से चल रही हैं। यही कारण है कि लोगों को इससे अच्छा-खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, धुंध के चलते हादसे भी हो रहे हैं।
धुंध के कारण यूपी में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 31 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा हो सकता है। दृश्यता सीमा 199 मीटर से 50 मीटर तक या उससे भी कम हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 31 दिसंबर तक देर और सुबह के दौरान घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। वहीं ड्राइवरों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा गया है। आईएमडी ने कहा कि गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।”