Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, यूपी में शीतलहर की चेतावनी - The Indian Exposure

Weather : उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, यूपी में शीतलहर की चेतावनी

उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखेगा।

इस वजह से तापमान में गिरावट होगी और पांच से 11 जनवरी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में शीत लहर चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में, नए वर्ष का आगाज कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच होगा।

कोहरे के चलते वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित लगभग 150 ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंचीं। कई ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से पहुंचीं। इस कारण इनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) गुरुवार को 20:31 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। शुक्रवार को यह निरस्त कर दी गई थी। भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से 17:20 घंटे की देरी से रवाना हुई। लखनऊ -नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार को सही समय पर रवाना हुई, लेकिन नई दिल्ली पहुंचने तक 1:26 घंटे लेट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481