Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Ayodhya : रामनगरी को पीएम मोदी आज देंगे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात - The Indian Exposure

Ayodhya : रामनगरी को पीएम मोदी आज देंगे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ अयोध्या को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को देंगे। इनमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खासतौर से फोकस होगा। चार प्रमुख पथों का भी लोकार्पण होगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की कुछ परियोजनाएं भी शामिल की गई हैं। मोदी के अयोध्या दौरे को योगी ने ‘अविस्मरणीय समारोह’ बनाने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम ने कहा कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। लिहाजा, भीड़ प्रबंधन पर फोकस किया जाए। सभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर चिकित्सकों की तैनाती करें। सुरक्षा के दृष्टिगत एरियल सर्विलांस भी हो। यातायात को लेकर भी सीएम ने जरूरी निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री शनिवार की सुबह अयोध्या में छह वंदे भारत व दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से अयोध्या-आनंद बिहार वंदे भारत व दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से व अन्य को वर्चुअल माध्यम से रवाना करेंगे। पीएम अयोध्या धाम स्टेशन पर तैयार नए भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481