Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : आज अमृतसर से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, अयोध्या से पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी - The Indian Exposure

Punjab : आज अमृतसर से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, अयोध्या से पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

दिल्ली से अमृतसर के बीच वंदे भारत ट्रेन 30 दिसंबर यानी आज से शुरू होने जा रही है। रेलवे और अमृतसर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस ट्रेन के कोच दुल्हन की तरह सजकर तैयार हैं। पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिलेगा। शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी। बाकी दिनों में यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

आम लोग एक जनवरी 2024 से ही इसमें सफर कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुक्रवार देर रात तक अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मुकम्मल कर ली गई हैं। वंदे भारत गाड़ी के लिए वॉशिंग लाइन नंबर पांच को तैयार किया गया है। बता दें कि अमृतसर से रवाना होकर यह ट्रेन 9:26 बजे जालंधर कैंट, 10.16 बजे लुधियाना, 11.34 बजे अंबाला और 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली से यह गाड़ी 3:15 बजे रवाना होगी और 8:35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 

शताब्दी एक्सप्रेस भी रोजाना दिल्ली से अप-डाउन करती है। इस गाड़ी में कुल छह घंटे का समय लगता है जबकि वंदे भारत में यही सफर पांच घंटे 20 मिनट में पूरा होगा। उद्घाटन वाले दिन यानी शनिवार को यह गाड़ी अमृतसर से 11:15 बजे चलकर 11:42 बजे ब्यास, 12:14 बजे जालंधर कैंट, 12:26 बजे फगवाड़ा, 13:04 बजे लुधियाना, 14:23 बजे अंबाला कैंट और 17:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या से छह वंदे भारत रेलगाड़ियों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें से एक वंदे भारत रेलगाड़ी अमृतसर से दिल्ली के मध्य चलेगी। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होगी। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इस गाड़ी का संचालन नहीं होगा। अमृतसर में उद्घाटन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचेंगे। रेलवे ने करीब 100 वीआईपी को निमंत्रण भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481