Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Australia: चार भारतीयों की डूबने से मौत, छुट्टी मनाने फिलिप आइलैंड पहुंचे थे परिवार के लोग - The Indian Exposure

Australia: चार भारतीयों की डूबने से मौत, छुट्टी मनाने फिलिप आइलैंड पहुंचे थे परिवार के लोग

ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई है। मरने वाले लोग एक ही परिवार से संबंधित थे और छुट्टी मनाने के लिए फिलिप आइलैंड पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी है। मरने वालों में तीन लोग करीब 20 साल के थे, वहीं एक महिला करीब 40 साल की थी।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा ‘ऑस्ट्रेलिया में दिल तोड़ने वाली त्रासदी हुई है। विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। उच्चायोग पीड़ित परिजनों के संपर्क में है और सभी जरूरी मदद की जा रही है।’ घटना 24 जनवरी की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े तीन बजे फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची तो तीन महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाल लिया गया था। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया। 

मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक करीब 20 साल के थे और एक महिला 40 साल की थी। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक महिला बेहोश थी, जिसे एयरलिफ्ट कर मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में तीन ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे थे, वहीं 40 वर्षीय महिला छुट्टी मनाने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481