Himachal: शिमला-मनाली सहित प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात, 638 सड़कें बंद

प्रदेश में रोहतांग में दो फीट, मनाली, नारकंडा, कुफरी, रोहडू, चौपाल व मनाली में आधा से पाना फीट हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला में भी बर्फबारी के साथ हिमपात हुआ। इसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था बहुत से स्थानों पर ठप है। प्रदेश में चार एनएच सहित 638 सड़कें ताजा हिमपात के कारण बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बीते चार दिनों दिनों से रुक-रुक कर बर्फ गिरने और वर्षा का क्रम जारी रहा। इसके कारण ठंड बढ़ी है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहन का अनुमान है। एक दो स्थानों बादल छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर होगा। आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

सोमवार को वर्षा और बर्फबारी के बाद बादल और धूप भी निकली। इससे ठंड से कुछ राहत मिली है। प्रदेश में 573 के करीब ट्रांसफार्मर अभी भी खराब हैं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं और इसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471