DEHRADUNउत्तराखंड

कोटद्वार: दुकान के नाम को लेकर टकराव, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुकान का नाम “बाबा” रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी।

शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार पहुंचकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान पटेल मार्ग पर लगभग 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।

विवाद के दौरान हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान पिछले लगभग 30 वर्षों से संचालित है और इस मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग न दिया जाए।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *