DEHRADUNउत्तराखंड

उत्तराखंड: विकासनगर में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 मृत, कई घायल

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। हरिपुर–कोटी–मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस खाई में गिर गई। बस में कुल 36 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में अब तक तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 13 घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 10 घायलों का इलाज हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में चल रहा है, तीन घायलों को पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक घायल का उपचार ग्राफिक एरा अस्पताल में जारी है।

एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *