Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऊर्जा आपूर्ति में राहत: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर जहाज भारत के लिए निकला - The Indian Exposure

ऊर्जा आपूर्ति में राहत: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर जहाज भारत के लिए निकला

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बनी अनिश्चित स्थिति के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत के झंडे वाले दो जहाज लगभग 92 हजार टन एलपीजी लेकर सुरक्षित तरीके से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये दोनों जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के अलग-अलग बंदरगाहों पर पहुंचने वाले हैं। इनके पहुंचने से देश में एलपीजी की आपूर्ति को कुछ हद तक मजबूती मिलने और संभावित संकट कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि भारत के ध्वज वाले ये जहाज शिवालिक’ (Shivalik) और ‘नंदा देवी’ (Nanda Devi) हैं, जो बड़ी मात्रा में एलपीजी लेकर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों जहाज सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और निर्धारित समय पर भारतीय बंदरगाहों तक पहुंच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481