DEHRADUNUttarakhandउत्तराखंडक्राइमब्रेकिंगराज्य

पूर्व किरायेदार ने किया 25 लाख का खेल! पैसे, एक्टिवा हड़पी, जान से मारने की धमकी

देहरादून: राजधानी देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले परिवार का विश्वास जीता, फिर अलग-अलग बहानों से करीब 25 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, उसने उनका एक्टिवा स्कूटर भी अपने कब्जे में रख लिया और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, रजत एन्क्लेव, मिलन विहार निवासी बीना गुप्ता ने थाना वसंत विहार में दी गई तहरीर में बताया कि करीब दो-तीन वर्ष पहले श्रीकांत गहरवाल, निवासी हसन अलीपुर, हरिद्वार, उनके यहां किराये पर रहने आया था। किरायेदारी के दौरान उसने परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध बना लिए और विश्वास हासिल कर लिया।

महिला का आरोप है कि विश्वास का फायदा उठाते हुए आरोपी ने समय-समय पर विभिन्न जरूरतों और बहानों का हवाला देकर उनसे बड़ी रकम उधार ली। कुल मिलाकर यह राशि करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच गई। आरोप है कि उसने महिला का एक्टिवा स्कूटर भी अपने पास रख लिया और बार-बार मांगने के बावजूद न तो पैसे लौटाए और न ही स्कूटर वापस किया।

पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने अपने रुपये और स्कूटर वापस मांगे तो आरोपी ने कथित रूप से उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *