जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, बच्ची समेत दो की मौत; 16 यात्री घायल

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 16 यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। वहीं, जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, बस नंबर जेके02एएल-3477 सुबह करीब 6:45 बजे पंचौंड से ऊधमपुर की ओर रवाना हुई थी। सुबह करीब 7:30 बजे लाटी मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर और पंचौंड से करीब पांच किलोमीटर दूर गुल्ली गला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को निजी वाहनों की मदद से उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायलों में से छह को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर शिफ्ट किया जा रहा है। अन्य घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *